फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of 50 lakhs from doctor in the name of giving plot, case registered

Chandigarh News: प्लॉट देने के नाम पर डॉक्टर से 50 लाख की ठगी, केस दर्ज

Sat, 25 Feb 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 50 lakhs from doctor in the name of giving plot, case registered
मोहाली। सेक्टर-88 में एक व्यक्ति से प्लॉट देने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस संबंधी फेज-8 थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह और गुरशरण सिंह वासी सेक्टर-71 के रूप में हुई है।शिकायतकर्ता डॉ. गुरविंदर सिंह वासी मोहाली ने बताया कि उक्त आरोपी उनके पास इलाज के लिए आता था। उन लोगों के साथ उनके अच्छे संबंध बन गए थे। 2018 में उन्होंने कहा कि उन्हें एक प्रोजेक्ट में निवेश के लिए पैसे कम पड़ रहे हैं। अगर आप 50 लाख रुपये निवेश करते हैं तो डेढ़ साल में एक करोड़ रुपये देंगे। वहीं अगर वह इसमें असफल रहते हैं तो उन्हें सेक्टर-88 स्थित वेव इस्टेट में करीब 10 मरले का प्लॉट देंगे। जब पैसे लौटाने का समय आया तो उन्होंने 50 लाख रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया। वहीं इसके बाद पौने पांच लाख रुपये का चेक दिया। वह चेक भी बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने उनसे पैसे या प्लॉट देने को कहा तो उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण वह पैसे देने में असमर्थ हैं। इस पर उन्होंने प्लॉट देने की बात कही पर आरोपियों ने प्लॉट देने से भी मना कर दिया। इस पर उन्होंने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। उनके आदेश पर डीएसपी सिटी-2 ने जांच की। इस पर एसपी ने सहमति दी तो एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने केस दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed