{"_id":"94149d33d5c36a6b1c4c384f24c3ed1e","slug":"fraud-in-shop-selling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ बोर्ड की जमीन बताकर बेच दीं दो दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ बोर्ड की जमीन बताकर बेच दीं दो दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पट्टी अफगान में दो लोगों ने एक व्यक्ति को वक्फ बोर्ड की जमीन बताकर पंचायती जमीन बेच कर उसे छह लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में वक्फ बोर्ड के दो अधिकारियों सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव हरिपुरा निवासी राजेश ने आरोप लगाया कि उसने पट्टी अफगान के सुरेश कुमार व सत्यवान से छह लाख 10 हजार रुपये में पूरे बयाने पर वक्फ बोर्ड से लीज पर ली गई दुकानें खरीदी थीं। दोनों दुकानों की पूरी रकम उसने आरोपियों को दे दी थी।
इसके बाद उसने उक्त जमीन की निशानदेही करवाई, जिसमें धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। निशानदेही में यह जमीन वक्फ बोर्ड के बजाए पंचायती निकली।
इसके बाद उसने आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपियों ने उसे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उसने पैसे मांगे तो उन दोनों ने उसके पैसे लौटाने से भी इंकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुरेश कुमार व सत्यवान के खिलाफ धोखाधड़ी और वक्फ बोर्ड के स्टेट अधिकारी मोहमद इलियास व रेंट कलेक्टर मियाज मोहमद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर मामले की जांच
शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव को सौंपी थी। बाद में एसपी ने इस मामले की जांच एईसी डीएसपी कैथल को साैंप दी थी। डीएसपी ने इस मामले में जांच की। उन्होंने 12 अगस्त को मामले की जांच कर एसपी को रिपोर्ट दी। जिसमें धोखाधड़ी सामने आई है।