फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud at retd defence officer

इंश्योरेंस के नाम पर रिटायर्ड अफसर से ठगे 90 लाख

Fri, 03 Apr 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Apr 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
fraud at retd defence officer

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर सिटी के एक रिटायर्ड डिफेंस ऑफिसर से 90 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-36 थाने में इस संबंध में पर्चा दर्ज किया गया है। जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कर रही है।

विज्ञापन


मामले के अनुसार सेना से रिटायर अधिकारी भजन सिंह (79) सेक्टर-42बी में परिवार सहित रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि जुलाई 2012 में पहली बार उनके घर के लैंडलाइन नंबर पर एक इंश्योरेंस एजेंट हरीश मित्तल की उन्हें कॉल आई थी। एजेंट ने बताया कि वह दिल्ली की एक इंश्योरेंस कंपनी से बोल रहा है।
विज्ञापन


उसने उन्हें इंश्योरेंस पॉलिसी में पैसे इन्वेस्ट कर दोगुने करने की बात कही। उसने हर साल पांच साल तक 50 हजार रुपये देकर पांच साल बाद 5 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। साथ ही पॉलिसी के तहत कई अन्य लाभ देने की भी बात कही। उसकी बातों में आकर भजन सिंह ने उन्हें 50 हजार रुपये का चेक भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें दिल्ली, मेरठ, नोएडा के शहरों से अलग-अलग नंबरों से करीब 12 से 15 लोगों की कॉल आई। उन्होंने ने भी उन्हें लाइफ इंश्योरेंस में पैसे इन्वेस्ट कर पैसे दोगुने करने की बात कही। उन्होंने उन्हें भी चेक भेजे।

बीते दिनों उन्हें एक सरकारी विभाग से कॉल आई और ऐसे फोन कर किसी को भी पैसे न भेजने की बता कही। इस पर उन्होंने उक्त नंबरों और कंपनी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन किसी का भी नंबर नहीं लगा।


इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रिटायर्ड डिफेंस ऑफिसर ने कुल 90 लाख 11 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए हरीश मित्तल सहित 12 अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed