{"_id":"13b2050b13ded56bf7fc6eaa666cf515","slug":"fraud-at-crpf-joining-two-against-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ में भर्ती के नाम पर लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ में भर्ती के नाम पर लाखों ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 25 Dec 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती करवाने के नाम पर महिला डिप्टी कमांडेंट और उसके भतीजे ने लाखों रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
पुलिस ने सीआरपीएफ की महिला कमांडेंट और उसके भतीजे पर केस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नारायणगढ़ निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि डिप्टी कमांडेंट आशा रानी और उनके भतीजे संजीव कुमार ने उनसे सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर लगवाने के लिए पांच लाख रुपये लिए।
विज्ञापन
इसी तरह कृष्ण कुमार से भी 5 लाख रुपये लिए गए। पीड़ितों ने शिकायत में कहा कि सीआरपीएफ में पिछले साल भर्तियां निकली हुई थी। उसी दौरान उनका संपर्क डिप्टी कमांडेंट के भतीजे संजीव से हुआ था। संजीव ने बताया कि उसकी रिश्तेदार सीआरपीएफ में अच्छे पद पर है और वह नौकरी पाने में उनकी मदद कर देगी।
विज्ञापन
इसके लिए उसने पांच लाख रुपये की मांग की। दोनों नौकरी पाने के लालच में पैसे देने को राजी हो गए। संजीव ने उनको आशा रानी से भी मिलवाया। दोनों ने पांच पांच-पांच लाख रुपये हेड कांस्टेबल की नौकरी के लिए दे दिए, मगर काफी माह बाद भी नौकरी का कुछ पता नहीं चला। जब नौकरी की बात करते तो वे टालमटोल करतेे।
पैसे मांगने पर भी अगले महीने देने की बात कहकर टालते। काफी देर बाद आरोपियों ने पीड़ितों को पचास-पचास हजार के छह चेक दिए, मगर वे बाउंस हो गए।
पैसों का लेनदेन चंडीगढ़ में ही हुआ था, इसलिए उन्होंने सेक्टर-31 थाने में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने शिकायत पर जांच करने पर पाया दोनों को दोषी पाया और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।