फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   France delegation visit drinking water supply scheme final approval on loan crore project

पेयजल आपूर्ति योजना को देखने पांच को आएंगे फ्रांस का शिष्टमंडल, 500 करोड़ के प्रोजेक्ट को देखकर लगाएंगे ऋण पर अंतिम मुहर

Thu, 01 Oct 2020 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
France delegation visit drinking water supply scheme final approval on loan crore project
चंडीगढ़। फ्रांस का शिष्टमंडल पांच अक्तूबर को चंडीगढ़ आ रहा है। इसमें फ्रांस दूतावास के कुछ अधिकारी भी शामिल होंगे। साथ ही फ्रांस से कुछ अधिकारी ऑनलाइन जुड़कर शहर में पेयजल आपूर्ति योजना को देखेंगे। उनके बाद ऋण देने पर अंतिम मुहर लगेगी। बता दें कि 500 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का अप्रैल 2021 में टेंडर होना है।
विज्ञापन

सिटी के सीईओ केके यादव ने बताया कि शहर को 24 घंटे और सातों दिन पेयजल उपलब्ध कराने का यह प्रोजेक्ट है। अधिकारियों को 14 से 19 सितंबर तक चंडीगढ़ आना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते केस के कारण बैठक को आगे बढ़ा दिया गया था। इस प्रोजेक्ट के लिए फ्रांस डेवलपमेंट एजेंसी चंडीगढ़ को 80 करोड़ यूरोपियन यूनियन ग्रांट दे रही है। अगले साल अप्रैल में टेंडर होने के बाद कंपनी को 15 साल तक इसका संचालन व रखरखाव का कार्य देखना होगा। इसे लेकर कई बार फ्रांस दूतावास के अधिकारियों के साथ बैठक हुई और चर्चा हुई। अब अंतिम चरण में है, इसलिए फ्रांस के अधिकारी इसे देखने के लिए आ रहे हैं। उनके आने के बाद आगे की प्रक्रिया पर बात की जाएगी। अधिकारियों को विश्वास है कि इससे शहर में पेयजल की खपत घटेगी, ऐसा इसलिए क्योंकि अभी लोग पानी को भंडारण करके रखते हैं। वहीं निगम को भी पेयजल भंडारण की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed