{"_id":"6ae6508cab3a3801560df423","slug":"four-youths-picked-up-on-suspicion-of-involvement-in-a-shooting-three-released-one-remains-in-custody-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1164594-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फायरिंग के शक में चार युवकों को उठाया, तीन छोड़े<bha>;<\/bha> एक अब भी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फायरिंग के शक में चार युवकों को उठाया, तीन छोड़े<bha>;</bha> एक अब भी हिरासत में
विज्ञापन
फायरिंग के शक में चार युवकों को उठाया, तीन छोड़े; एक अब भी हिरासत में
अंकित की मां का सवाल- बाकी को छोड़ दिया तो मेरे बेटे को क्यों रोका, पुलिस न ठिकाना बता रही, न हिरासत की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। ब्लिंकिट स्टोर के बाहर युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस की कार्रवाई ने नया सवाल खड़ा कर दिया है। पूछताछ के लिए उठाए गए चार युवकों में से तीन को छोड़ दिया गया लेकिन अंकित पांडे को अब तक हिरासत में रखा गया है। उसकी मां नीलू पांडे का आरोप है कि पुलिस न बेटे को हिरासत में रखने की वजह बता रही है और न ही यह कि वह कहां है। परिवार अपने बेटे की जानकारी के लिए भटक रहा है।
हल्लोमाजरा निवासी नीलू ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली हैं। पुलिस अंकित को सुबह से शाम छह बजे तक दड़वा चौकी में बैठाकर पूछताछ करती रही। इसके बाद तीन युवकों को छोड़ दिया गया लेकिन अंकित को रोक लिया। अगर चारों से पूछताछ हुई तो केवल उनके बेटे को हिरासत में क्यों रखा है।
15-20 युवकों के बीच हुआ था विवाद
वीरवार देर रात करीब ढाई बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के ब्लिंकिट स्टोर के बाहर 15 से 20 युवक मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइकों पर चार युवक पहुंचे। कहासुनी के बाद मारपीट हुई। आरोप है कि एक बाइक सवार ने कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। सुंदरम की पीठ पर गहरा घाव और छर्रे लगे। दो युवक उसे जीएमसीएच-32 छोड़कर भाग गए। घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सुंदरम पीठ पर गोली लगने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत से किया इन्कार
एसएचओ सतनाम सिंह ने कहा कि फायरिंग का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है और न ही किसी को हिरासत में लिया गया है।