फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four Years of Mahonar Lal Khattar Government in Haryana, Focus on Loksabha Election 2019

मनोहर सरकार के 4 साल: 5वें वर्ष में बजट देखकर वादे करेगी बीजेपी, खास फार्मूले पर रहेगा फोकस

Fri, 26 Oct 2018 11:20 AM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Oct 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Four Years of Mahonar Lal Khattar Government in Haryana, Focus on Loksabha Election 2019
manohar lal khattar
हरियाणा में मनोहर सरकार के चार साल पूरे हो चुके हैं। अब आखिरी साल में जनता को अपनी ओर आकर्षित करके अपने पाले में करने की रणनीति में सरकार जुट गई है। इसके लिए हरियाणा सरकार अब पांचवें साल एक खास फार्मूले ‘वादे हों वफा, कोई न रहे खफा’ पर काम करेगी। इसकी कमान खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल संभालेंगे।
विज्ञापन


इस रणनीति के तहत जहां हरियाणा सरकार आखिरी साल पूरी गंभीरता के साथ अपने चुनावी वादों और घोषणाओं पर काम करेगी, वहीं पिछली सरकार के आखिरी साल के  कार्यकालों से भी सीख लेते हुए आगे बढ़ेगी। सरकार ने वर्ष 2014 में सत्ता में आने के दौरान अपने चुनावी घोषणा पत्र में कितने वादे सरकार ने किए थे और कितने पूरे हो चुके हैं, इसका हिसाब-किताब खुद सीएम कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि इस दौरान जनता से 176 चुनावी वादे किए गए थे, जिसमें से 160 वादों को अभी तक सरकार पूरा कर चुकी है। जबकि शेष 16 पर काम चल रहा है। इसके अलावा हरियाणा की जनता को इस साल यह भी बताया जाएगा कि पूर्व की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 6500 घोषणाएं की थीं। लेकिन वर्तमान की मनोहर सरकार अपने 4 साल के  कार्यकाल में अभी तक  6800 घोषणाएं कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से करीब 60 फीसदी से अधिक पूरी हो चुकी हैं।  शेष बचीं घोषणाओं को कार्यकाल पूरी होने तक पूरी कर ली जाए। इसे लेकर सीएम मनोहर लाल ने सभी विभागों के आला अफसरों को निर्देश दे दिए हैं।

फूंक-फूंककर नए वादे करेगी सरकार

Four Years of Mahonar Lal Khattar Government in Haryana, Focus on Loksabha Election 2019
manohar lal khattar - फोटो : अमर उजाला
चुनावी साल है, लिहाजा जनता को उम्मीद है कि मनोहर सरकार सौगातों को पिटारा खोलेगी। लेकिन अपनी रणनीति के तहत इस साल किए जाने वाले सभी वादे फूंक-फूंककर किए जाएंगे। पूर्व सरकारों के आखिरी साल कैसे गुजरे, इससे सीख लेते हुए मनोहर सरकार इस साल की घोषणाएं करेगी।

इसी मसले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए सीएम मनोहर लाल ने बताया कि 1 नवंबर 2013 की गोहाना रैली में हुड्डा ने इतनी घोषणाएं कर दी थी कि हरियाणा के आला अधिकारी भी पीछे हटकर कहने लगे की इतना तो बजट ही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए इस साल वे केवल वहीं घोषणाएं करते हैं, जिन्हें पूरा करना संभव हो। 

जनता के साथ कोई छलावा नहीं किया जाएगा। सरकार इसी साल एक लाख नए बीपीएल कार्ड भी बनाने जा रही है और 1 नवंबर से सामाजिक पेंशन लाभार्थियों की पेंशन भी 1800 से 2000 रुपये प्रतिमाह हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed