{"_id":"44e089b31dbd89c8228eb52214f432f4","slug":"four-workers-injured-during-falling-acid-in-the-factory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में तेजाब गिरने से चार कर्मचारी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में तेजाब गिरने से चार कर्मचारी झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी,मोहाली
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी में मुबारिकपुर स्थित फोकल प्वाइंट में एक केमिकल फैक्टरी में तेजाब गिरने से चार कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। सभी को चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि फोकल प्वाइंट में प्लॉट नंबर एफ-6 में किरन इंडस्ट्री में पर्दों के पाइप को जंग से बचाने के लिए केमिकल तैयार किया जाता है। इसके लिए वहां तेजाब का भी प्रयोग किया जाता है। मंगलवार शाम सुभाष, बलवंत, भोला और अजय तेजाब के एक कैन को लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
कैन अचानक टूट गया। उनके ऊपर तेजाब गिरने से वह बुरी तरह झुलस गए। थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि मौके पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए थे। इस कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई केवल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने फैक्टरी मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बलवंत और सुभाष की छुट्टी कर दी गई है। जबकि भोला और अजय का अभी इलाज चल रहा है।