फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four terrorists produced in Mohali court

टारगेट किलिंग: खुलासा- आतंकियों के निशाने पर थे मोहाली और मोगा, नामी लोगों की हत्या का था प्लान

Fri, 19 Aug 2022 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Aug 2022 12:25 AM IST
सार

पकड़े गए आतंकी कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ डल्ला व ऑस्ट्रेलिया में बैठे गैंगस्टर गुरजंट सिंह उर्फ जंटा से संपर्क में थे। वह ही उन्हें लक्ष्य समेत अन्य चीजों की जानकारी मुहैया करवाते थे।

विज्ञापन
Four terrorists produced in Mohali court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली और पंजाब में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी करते समय दिल्ली से पकड़े गए चारों आतंकियों को गुरुवार को मोहाली जिला अदालत में पेश किया गया। आरोपी दीपक शर्मा, संदीप सिंह, मनी डागर व विपिन जाखड़ का रिमांड लेने के लिए सरकारी वकील ने अदालत में तर्क दिया कि इन चारों के संबंध विदेश में बैठे गैंगस्टरों से हैं जो सीधे पाकिस्तानी एजेंसी के संपर्क मे हैं। साथ ही उनके इशारे पर वे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इनकी कोशिश पंजाब के विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले कुछ नामी लोगों की हत्या करने की थी। 

विज्ञापन


इसमें मोहाली, मोगा समेत कई जिलों के लोग शामिल थे। ये लोग कौन हैं, इसके बारे में अभी पता लगाना शेष है। सरकारी वकील ने कहा कि इस मामले में सुखपाल सिंह पूर्व सरपंच को फरीदकोट जेल से पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। चारों आरोपियों को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ करनी है, जिससे काफी कुछ साफ होने की उम्मीद है। अदालत ने सरकारी वकील की दलील सुनने के बाद आरोपियों को 23 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 
विज्ञापन


डल्ला और जंटा के संपर्क में थे गैंगस्टर
बता दें कि पकड़े गए आतंकी कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ डल्ला व ऑस्ट्रेलिया में बैठे गैंगस्टर गुरजंट सिंह उर्फ जंटा से संपर्क में थे। वह ही उन्हें लक्ष्य समेत अन्य चीजों की जानकारी मुहैया करवाते थे। इसके अलावा पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई होती थी। वहीं दोनों गैंगस्टर देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर काम कर रहे है। आरोपियों के कब्जे से तीन हैंड ग्रेनेड, एक आईईडी व नौ एमएम पिस्तौल व 40 कारतूस बरामद मिले थे। आरोपियों पर स्पेशल ऑपरेशन सेल के फेज-1 थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed