फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four ponds in the village, fury among the people for pouring water in only one

Chandigarh News: गांव में चार तालाब, पानी एक में ही डालने पर लोगों में रोष

Tue, 16 May 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Four ponds in the village, fury among the people for pouring water in only one
लालड़ू। गांव जस्ताना कलां के निवासियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पंजाब, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, एसडीएम डेराबस्सी और बीडीपीओ डेराबस्सी को पत्र लिखा है। ग्रामीण जगतार सिंह, तारा चंद, गुरध्यान सिंह, रवि कुमार व सुखजीत सिंह के हस्ताक्षर वाले इस पत्र में आरोप लगाया है कि जस्ताना कलां में चार तालाब हैं जबकि गांव का अधिकांश दूषित पानी एक ही तालाब में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समस्या के संबंध में वह कई बार गांव के सरपंच व संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। तालाब में पानी अधिक होने से यह पानी आसपास की गलियों व घरों में घुस जाता है जिससे बीमारियां फैलती हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गांव में अवैध कब्जे को बढ़ावा दिया जा रहा है और जगह-जगह हो रहे अवैध कब्जे को रोकने के लिए अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जबकि वे नियमित रूप से इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। इस संबंध में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरपंच व पंचायत द्वारा पास की पंचायत की जमीन में गीले-सूखे कचरे की परियोजना लागू की जा रही है जो बिल्कुल भी सही नहीं है।
विज्ञापन


संपर्क करने पर गांव की सरपंच चरणजीत कौर ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि गांव में पंचायत द्वारा कोई अवैध कब्जा नहीं किया जा रहा है। उक्त तालाब में गांव का अतिरिक्त पानी पिछले 35 वर्षों से गिराया जा रहा है। उनकी तरफ से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। गीला-सूखा कचरा परियोजना केवल गांव की सफाई के लिए लागू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






कोट्स...

उक्त पक्ष की शिकायत 2021 की है। इसके बाद वह यहां तैनात हुई है। इस संबंधी शिकायत पिछले सप्ताह ही मिली है और मौका देखकर कार्रवाई करेंगे। -रवनीत कौर, बीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed