फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four pilgrimages will be organized to commemorate the martyrdom of Shri Guru Tegh Bahadur

Chandigarh News: श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर निकाली जाएंगी चार यात्राएं

Wed, 01 Oct 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Four pilgrimages will be organized to commemorate the martyrdom of Shri Guru Tegh Bahadur
मोहाली। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में एसएएस नगर में होने वाले कार्यक्रमों की पूर्व व्यवस्थाओं के संबंध में एक बैठक का आयोजन हुआ। जिला प्रशासनिक परिसर में उपायुक्त कोमल मित्तल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक में कहा कि इन शहीदी दिवस समारोहों में भाग लेने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन इसके लिए पूरी तैयारी कर रहा है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि शहीदी समारोह को लेकर 20 से 22 नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों से चार यात्राएं आयोजित की जाएंगी। यह श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त होंगी। इसके अनुसार मालवा-2 रूट के तहत एक यात्रा जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर, जिला पटियाला, राजपुरा, बनूड़, मोहाली, कुराली, रूपनगर होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी। यह यात्रा 21 नवंबर को गुरुद्वारा अकाल गढ़ बनूड़ पहुंचेगी और शाम को यह यात्रा मोहाली पहुंचेगी और रात्रि विश्राम गुरुद्वारा सोहाना साहिब में होगा और फिर यह यात्रा गुरुद्वारा करतारसर साहिब, पडियाला, कुराली पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) गीतिका सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अनमोल सिंह धालीवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर, एसडीएम खरड़ दिव्या पी, डीईओ सेकेंडरी डॉ. गिन्नी दुग्गल और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed