फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four mobile phones stolen from Activa's trunk in PU

Chandigarh News: पीयू में एक्टिवा की डिग्गी से चार मोबाइल फोन चोरी

Wed, 21 Jun 2023 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Four mobile phones stolen from Activa's trunk in PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। छात्रावासों से विद्यार्थियों के लैपटॉप आदि चोरी हो चुके हैं। अब एक छात्रा की एक्टिवा की डिग्गी से 4 मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि कोई यूनिवर्सिटी परिसर से उसकी पंजाब नंबर की होंडा एक्टिवा से 4 मोबाइल फोन चुरा ले गया। इसमें उसके और दोस्तों के मोबाइल फोन थे। उन्होंने अपनी एक्टिवा एमर्जिंग बिल्डिंग, एग्जामिनेशन सेंटर के पीछे खड़ी की थी। 19 जून को यह घटना हुई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से जानकारी जुटाकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता 25 वर्षीय कीर्ति बंसल पीयू के छात्रावास में ही रहती हैं और 19 जून को वह अपनी दोस्त धनास की कृषा और पंचकूला सेक्टर-27 की सीमा रानी के साथ एमर्जिंग बिल्डिंग में परीक्षा देने आई थीं। उन्होंने अपनी एक्टिवा परीक्षा केंद्र के पीछे खड़ी की थी। इसमें उन्होंने सेमसंग ए-7, ओप्पो कंपनी का फोन, वन 10 और सेमसंग नोट 10 रखा हुआ था। जब वह पेपर देकर वापस आई तो देखा कि एक्टिवा की डिग्गी खुली हुई थी। इसमें से चारों फोन गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed