{"_id":"611195ed8ebc3efcd818558f","slug":"four-mba-courses-started-in-pu-ubs-chandigarh-news-pkl422984335","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू यूबीएस में चार एमबीए पाठ्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू यूबीएस में चार एमबीए पाठ्यक्रम शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के यूबीएस विभाग में सोमवार को एमबीए के चार पाठ्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव बताए और सफलता के मंत्र बताए।
यूबीएस ने एमबीए, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (इंटरनेशनल बिजनेस), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (मानव संसाधन) और एमबीए (उद्यमिता) पाठ्यक्रम शुरू किए। नए छात्रों का स्वागत किया गया। मुख्यातिथि सुभाष कुमार, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तेल, प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड रहे। वह इसी विभाग के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने छात्रों को उनकी अपार क्षमता को जानने की सलाह देते कहा कि जीवन एक पेड़ की विभिन्न शाखाओं की तरह है और शीर्ष पर पहुंचने के लिए किसी भी शाखा का उपयोग किया जा सकता है।
गेस्ट ऑफ ऑनर दिनेश मोदगिल ने भी विचार रखे। वह 1994 बैच के छात्र रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के गुर बताए। इस बदलते युग में किस तरह तेजी से आगे बढ़ा जा सकता है, यह भी बताया। प्रो. दिनेश कुमार गुप्ता ने छात्रों को एक आदर्श पेशेवर बनने की सलाह दी और बताया कि सफलता के लिए अनुशासन पहली शर्त है। प्रो. मीना शर्मा ने कहा कि यूबीएस छात्रों के लिए अवसर और संभावनाओं की दुनिया प्रदान करता है। डीयूआई प्रो. वीआर सिन्हा ने भी छात्रों को सफलता के मंत्र बताए। प्रो. पूर्वा कंसल ने छात्रों का स्वागत करते हुए विचार रखे। प्रो. एसके चड्ढा ने विभाग का परिचय दिया।