फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four killed by Corona, 116 infected

कोरोना से चार की मौत, 116 संक्रमित मिले

Thu, 26 Nov 2020 10:21 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Four killed by Corona, 116 infected
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 116 नए संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 80 लोगों के ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। उधर, लगातार बढ़ रही मौतों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन

मनीमाजरा निवासी 69 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-40 निवासी 80 वर्षीय वृद्ध, सेक्टर-15 निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-37 निवासी 85 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई। यह पहले किसी न किसी अन्य बीमारी से पीड़ित थे। कोरोना पॉजिटिव में मनीमाजरा में नौ, खुड्डा लाहौरा में तीन, सेक्टर 48 व 49 में सात-सात केस मिले हैं। सेक्टर-46 में पांच, सेक्टर-47 में छह, सेक्टर-43 में चार, सेक्टर-27 में पांच कोरोना पॉजिटिव आए हैं। रामदरबार, मौलीजागरां, मनीमाजरा, मलोया, किशनगढ़, खुड्डा अलीशेर, कैंबवाला आदि में भी कोरोना के केस मिले हैं। कोरोना से अब तक 270 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 17051 पॉजिटिव हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed