फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four, including two women, were arrested for snatching the chain of an elderly woman.

Chandigarh News: बुजुर्ग महिला की चेन झपटने के मामले में दो महिलाओं समेत चार काबू

Sat, 06 May 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Four, including two women, were arrested for snatching the chain of an elderly woman.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस की अपराध शाखा ने पंजाब के रहने वाले चार झपटमारों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी हैं। सेक्टर-33 के टैरेस गार्डन के पास एक 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोने की चेन झपटने के मामले में इनकी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बुजुर्ग महिला बीते दो मई को सुबह करीब 6.40 बजे टैरेस गार्डन से सैर कर बाहर निकलीं थीं। इतने में पंजाब नंबर की एक कार से युवती निकली और उनकी सोने की चेन झपटकर फरार हो गई। चेन में एक हीरे का लॉकेट भी था। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर बिंदर कुमार और मनप्रीत कौर नामक आरोपियों को सेक्टर 10 के लेजर वैली पार्क के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि उन्होंने झपटी गई सोने की चेन प्रिंस और खुशी कुमारी नामक दो आरोपियों को दे दी है। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चेन का एक हिस्सा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में बिंदर अबोहर का रहने वाला है जबकि मनप्रीत मोगा की है। प्रिंस जालंधर और खुशी होशियापुर की रहने वाली है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पंजाब नंबर की कार भी बरामद कर ली है। चारों आरोपी नशेड़ी बताए जा रहे हैं। इन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed