{"_id":"6af8c182121ea2e84305bc1e","slug":"four-government-schools-will-remain-open-on-sunday-as-well-in-preparation-for-the-national-school-games-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1174474-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नेशनल स्कूल गेम्स की तैयारी के लिए रविवार को भी खुलेंगे चार सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नेशनल स्कूल गेम्स की तैयारी के लिए रविवार को भी खुलेंगे चार सरकारी स्कूल
विज्ञापन
टीचर्स की लगाई ड्यूटी, बोले-बदले में छुट्टी कब मिलेगी, आदेश में इसका कोई जिक्र नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में होने वाले 70वें नेशनल स्कूल गेम्स की तैयारियों के लिए शिक्षा विभाग ने चार सरकारी स्कूलों को रविवार को भी खोलने के निर्देश दिए हैं। इन स्कूलों में दूसरे राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। विभाग के आदेश के बाद संबंधित स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों की दोनों दिन ड्यूटी लगाई गई है। वहीं शिक्षकों का कहना है कि छुट्टी के दिन काम करने के बदले उन्हें कब अवकाश मिलेगा, इस बारे में आदेश में कोई जानकारी नहीं दी गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार 18 से 22 नवंबर तक चंडीगढ़ में अंडर-19 सॉफ्टबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें करीब 800 खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। इनके ठहरने के लिए जीएमएसएसएस-37बी, जीएमएसएसएस-37डी, जीएमएसएसएस-35डी और जीएमएचएस-35 को चुना गया है। इसके लिए रविवार को भी इन स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और ग्रुप-डी कर्मचारियों को ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी कर्मचारी को छुट्टी नहीं मिलेगी। शिक्षकों का कहना है कि विभाग ने ड्यूटी तो लगा दी है, लेकिन रविवार को काम करने के बदले छुट्टी देने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है।