{"_id":"61e7bcdcfef0f8093629b1d2","slug":"four-former-and-two-current-ministers-will-contest-assembly-elections-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में रोचक होगा मुकाबला: चार पूर्व व दो मौजूदा मंत्री चुनावी मैदान में, 14 विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में रोचक होगा मुकाबला: चार पूर्व व दो मौजूदा मंत्री चुनावी मैदान में, 14 विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर होगी
Wed, 19 Jan 2022 01:04 PM IST
ajay kumar
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:04 PM IST
सार
पंजाब में सभी नेता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। अपनी-अपनी सीट पर सभी अपना दावा ठोंक रहे हैं। पंजाब के लुधियाना जिले में 14 विधानसभा सीटें हैं। यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा। दरअसल, इस बार चार पूर्व व दो मौजूदा मंत्री चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में पार्टी के साथ-साथ उनकी भी साख दांव में लगी है।
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना की 14 विधानसभा सीटों पर होने वाला चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होगा। 14 विधानसभा सीटों पर पूर्व और मौजूदा कैबिनेट मंत्री किस्मत आजमाने उतरेंगे। इनमें दो मौजूदा कैबिनेट मंत्री हैं और चार पहले रह चुके हैं। अलग-अलग सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे उम्मीदवारों ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला वेस्ट हलके में होगा, क्योंकि इस सीट पर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और पूर्व कैबिनेट मंत्री व अकाली दल के उम्मीदवार महेश इंद्र सिंह गरेवाल मैदान में हैं। पंजाब में सरकार चाहे कांग्रेस की हो या फिर अकाली दल बादल और भाजपा की, हर सरकार ने महानगर से एक या दो मंत्री जरूर बनाए हैं।
विज्ञापन
चन्नी सरकार में तो जिले से दो कैबिनेट मंत्री रहे हैं। इनमें हलका वेस्ट से भारत भूषण आशु और खन्ना हलके से गुरकीरत कोटली शामिल हैं। हालांकि कोटली 111 दिन तक चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में मंत्री रहे हैं। बाकी बात की जाए तो 2002 से 2007 तक कैप्टन की सरकार में महानगर से राकेश पांडे को राज्यमंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन
अब वह 7वीं बार मैदान में हैं और हलका नॉर्थ से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही वेस्ट से अकाली दल बसपा के उम्मीदवार महेश इंद्र सिंह गरेवाल 1997 में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। दक्षिण हलके से अकाली दल बसपा के उम्मीदवार 2007 से 2012 में अकाली भाजपा सरकार में जेल मंत्री रहे हैं। शरणजीत सिंह ढिल्लों भी अकाली दल भाजपा में पीडब्ल्यूडी मंत्री रह चुके हैं। शरणजीत सिंह ढिल्लों साहनेवाल से इस समय अकाली बसपा के संयुक्त उम्मीदवार हैं।