फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four drugs addicted indian boys died in france

फ्रांस में 4 भारतीय युवकों की मौत, वजह जानकर मां-बाप को लगा सदमा

Wed, 10 Jan 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 10 Jan 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
four drugs addicted indian boys died in france
शव - फोटो : demo photo
फ्रांस में चार भारतीय युवकों की मौत हो गई। वहीं इसके पीछे की वजह जानकार मृतकों के परिजन सदमे में हैं, जल्दी ही शव वतन लाए जाएंगे। मामला पंजाब के जालंधर का है। चारों मृतक पंजाब के रहने वाले हैं और अवैध रूप से फ्रांस में रह रहे थे। यह खुलासा यहां ‘ऑरेर डॉन’ नामक संस्था ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
विज्ञापन


संस्था ने दावा किया कि होशियारपुर के गुरमुख सिंह उर्फ गोमा, कुमरावां (कपूरथला) हरजिंदर सिंह जिंदा, होशियारपुर के परमजीत सिंह बजरोर और नवांशहर के वरिंदर कुमार के शव इसी सप्ताह पंजाब आ जाएंगे। संस्था के प्रधान इकबाल सिंह भट्टी ने बताया कि फ्रांस में अवैध रूप से रह रहे ज्यादातर पंजाबी सड़कों पर रहने के मजबूर हैं।
विज्ञापन


ऐसे में वे नशे की दलदल में फंसकर मौत का ग्रास बन जाते हैं और उनकी पहचान नहीं हो पाती। इस पर फ्रांस की पुलिस ऑरेर डॉन संस्था से संपर्क कर पहचान कराती हैं कि मृतक भारत का तो नहीं। मृतक भारतीय होता है तो यह संस्था शवों को उनके परिजनों तक पहुंचाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्टी ने बताया कि उनकी संस्था वर्ष 2003 से अब तक 117 शवों को भारत भिजवा चुकी हैं। शुरुआत में गुरुद्वारों और फ्रांस में रहने वाली कम्युनिटी की मदद से ऐसा करते थे। अब संस्था भारत सरकार के खर्चे पर शव परिजनों के सुपुर्द करती है।


250 पंजाबी युवक फंसे हैं फ्रांस में
संस्था के मुताबिक करीब 250 पंजाबी युवक फ्रांस में फंसे हैं। इनमें से ज्यादातर नौजवानों के पास पहचान पत्र तक नहीं हैं। पंजाब सरकार का फर्ज बनता है कि इन युवाओं की पहचान कर उनको पंजाब वापस लाने के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed