{"_id":"58c2f76e4f1c1b8322dc62ab","slug":"four-departments-saved-together-a-pigeon-s-life","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार डिपार्टमेंट्स ने मिलकर बचाई एक कबूतर की जान, ऐसे चला 2 घंटे का रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डिपार्टमेंट्स ने मिलकर बचाई एक कबूतर की जान, ऐसे चला 2 घंटे का रेस्क्यू
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
दो घंटे के रेस्क्यू से बची कबूतर की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइटेंशन तार में फंसे कबूतर की जान को बचाने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के कर्मियों ने जी जान लगा दी। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन में कबूतर सुरक्षित बचाकर डॉक्टर को दिखाया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। इस पूरे ऑपरेशन में हैप्पी ऑटोज के मालिक हैप्पी सिंह और मैनेजर रंजीत सिंह की भी अहम भूमिका रही है।
हैप्पी सिंह ने दी थी पुलिस को सूचना
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हैप्पी सिंह ने देखा कि प्लॉट के सामने से निकले हाइटेंशन तार पर एक कबूतर फंसा हुआ है। पहले उन्हें लगा कि वह निकल जाएगा। आधे घंटे बाद जब उनकी नजर गई तो फिर भी वह तड़प रहा था। हैप्पी सिंह व मैनेजर रंजीत सिंह ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। पीसीआर वैन-7 के एसआई जंग बहादुर तुरंत मौके पर पहुंचे। उनसे भी पक्षी की तड़प नहीं देखी गई। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया।

कबूतर के पैर पर बांधा था धागा
दो घंटे के रेस्क्यू से बची कबूतर की जान
- फोटो : अमर उजाला
हाइड्रोलिक मशीन से निकाला कबूतर
पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बताया कि कबूतर काफी ऊंचाई पर फंसा हुआ है। हाइड्रोलिक मशीन की जरूरत पड़ेगी। मनीमाजरा से फायर कर्मी तरलोक राज हाइड्रोलिक मशीन लेकर पहुंचे। इससे पहले बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली कटवाई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी हाइड्रोलिक मशीन पर चढ़े और कबूतर को सुरक्षित निकालकर ले आए।
कबूतर के पैर पर बांधा था धागा
कबूतर को सुरक्षित निकालने पर पता चला कि उसके पैर पर किसी ने धागा बांध दिया था। इस कारण वह तार में फंस गया था। उसे निकालने के बाद डॉक्टर को दिखाया और जंगल में छोड़ दिया गया।