फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four CPS resigns submitted to cm Manohar lal

हरियाणा: हाईकोर्ट के फैसले के बाद चारों सीपीएस ने सीएम को सौंपा इस्तीफा

Wed, 19 Jul 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Jul 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Four CPS resigns submitted to cm Manohar lal
chief parliamentary secretaries
हरियाणा के चारों सीपीएस (मुख्य संसदीय सचिवों) ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंप दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इन्होंने पद से इस्तीफा देने का निर्णय हाईकमान की सहमति के बाद लिया।
विज्ञापन


मंगलवार दिन में मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक में तीन सीपीएस मौजूद थे, लेकिन शाम के समय अचानक बदले घटनाक्रम के बाद चारों सीपीएस श्याम सिंह राणा, कमल गुप्ता, सीमा त्रिखा तथा बख्शीश सिंह विर्क एक साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे और पद से त्याग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


हालांकि, हरियाणा सरकार के पास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए अभी समय था, लेकिन इस्तीफे के बाद अब हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की कवायद पर विराम लग गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की डबल बैंच ने बीते पांच जुलाई को इनकी नियुक्तियों को अयोग्य करार दे दिया था। याद रहे कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद 23 जुलाई 2015 को चार मुख्य संसदीय सचिव बनाए थे।

बीते साल अगस्त माह में हाईकोर्ट ने पंजाब के 18 मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियों को रद्द किया तो अधिवक्ता जगमोहन सिंह भट्टी ने पंजाब के संबंध में आए निर्णय को आधार बनाकर हरियाणा के चारों मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को भी हाईकोर्ट में चुनौती दे दी।


पांच जुलाई को हाईकोर्ट ने निर्णय सुनाते हुए लागू करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था। हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद हरियाणा सरकार ने कानूनविदों के साथ इस पर विचार-विमर्श किया। पंजाब व अन्य राज्यों के उदाहरण देखते हुए कानूनविदों व भाजपा हाईकमान ने इस्तीफा कराना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed