{"_id":"9cfcc825482840dcf2c057cb94f0cce2","slug":"four-candidates-eyeing-account-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार उम्मीदवारों के अकाउंट पर प्रशासन की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार उम्मीदवारों के अकाउंट पर प्रशासन की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़।
Updated Sat, 22 Mar 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से चार प्रमुख उम्मीदवारों के सोशल मीडिया के अलग अलग अकाउंट्स पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने एक अलग टीम भी गठित की है।
विज्ञापन
इनमें पवन कुमार बंसल, किरण खेर, जन्नत जहां और गुल पनाग हैं। इन सभी उम्मीदवारों के अकाउंट्स की जानकारी नामांकन के दौरान दिए गए एफिडेविट में ली गई है।
सभी उम्मीदवारों को एडवाइजरी भी जारी की गई है कि वह सोशल मीडिया पर किसी उम्मीदवार के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी न करें। चंडीगढ़ के चुनाव अधिकारी और उपायुक्त मोहम्मद शाईन ने कहा कि हम चार प्रमुख उम्मीदवारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पूरी नजर रख रहे हैं। वह क्या ट्वीट करते हैं या कमेंट करते हैं इसका पूरा रिकार्ड रखा जा रहा है। कोई शिकायत आती है तो इसकी भी जांच कराई जाएगी। फिलहाल किसी को नोटिस नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
पेड न्यूज पर भी नजर
प्रशासन की ओर से चुनाव के दौरान प्रकाशित होने वाली पेड न्यूज पर भी नजर रखी जा रही है। उपायुक्त मोहम्मद शाइन के अनुसार हमारी टीम पेड न्यूज पर पूरी नजर रख रही है। फिलहाल किसी को नोटिस जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन