फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four arrested, including a girl, in the case of stabbing and robbing a court worker

Chandigarh News: अदालत कर्मी को चाकू मार लूटने के मामले में युवती समेत चार काबू

Sat, 13 May 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Four arrested, including a girl, in the case of stabbing and robbing a court worker
चंडीगढ़। चंडीगढ़ जिला अदालत के कर्मी पर तेजधार हथियार से हमला कर लूटने के मामले में सेक्टर-49 थाना पुलिस ने एक तलाकशुदा युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बाकी तीनों आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर उनसे चाकू और लूट का सामान बरामद करेगी। आरोपियों में सेक्टर 38 ए का 21 साल का रजत उर्फ रबित, 20 साल का अमन उर्फ साहिल और धनास की 18 साल की सोनम उर्फ मुल्ली शामिल है। रजत और अमन दोनों भाई हैं। रजत शादीशुदा है और उस पर मलोया थाने में भी वर्ष 2020 में लूट का एक केस दर्ज है। वहीं सोनम तलाकशुदा है और अपने परिवार के साथ रहती है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सेक्टर 43 बस स्टैंड के आसपास घूमते थे और अन्य जिलों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखते हैं। यह ज्यादातर अकेले और पैदल जाने वाले यात्रियों को अपना शिकार बनाते थे। चाकू की नोक पर यह लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन



सोनम ने पीटना शुरु किया और युवकों ने चाकू से वार किए
बीते 11 मई को पुलिस ने आईपीसी की धारा 392 और 397 के तहत यह केस दर्ज किया था। मामले में शिकायतकर्ता सेक्टर 46 डी के 44 साल के हंसराज थे। 10 मई को शाम लगभग 6 बजे वह कांगड़ा से बस में बैठे और रात को लगभग 1 बजे चंडीगढ़ सेक्टर 43 बस स्टैंड पहुंचे थे। वह पैदल अपने घर रात को लगभग 1.15 बजे जा रहे थे। जब वह सेक्टर 45 और 50 की विभाजित सड़क के पास पहुंचे तो एक युवक पीछे से आया और उनसे समय पूछा। जैसे ही उन्होंने मोबाइल जेब से निकाला तो आरोपी ने उनका फोन छीन लिया। इसी दौरान दो और युवक और एक लड़की सेक्टर 45 की तरफ से आई। इनके पास हथियार थे। लड़की ने उन्हें पीटना शुरु कर दिया। वहीं, युवकों ने मोबाइल समेत तीन हजार रुपये की नकदी जेब से लूट ली। वहीं, उनके दस्तावेज भी लूट लिए गए। शिकायतकर्ता के चिल्लाने पर युवकों ने उन पर चाकू से कई वार किए और भाग गए। शिकायतकर्ता किसी तरह सेक्टर 45 की ओर दौड़ा। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर टीम गठित कर आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed