फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four arrested for assaulting husband and wife

पति-पत्नी पर हमला करने के आरोप में चार गिरफ्तार

Thu, 17 Dec 2020 02:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for assaulting husband and wife
मनीमाजरा। मामूली कहासुनी के बाद करीब आधा दर्जन ने लोगों ने एक दंपती पर डंडों से हमला कर दिया। इसके अलावा आरोपियों ने दंपती के घर पर जमकर पथराव भी किया। इस कारण घर की कई चीजें भी टूट गईं। इस वारदात में पति लक्ष्मी चंद और उसकी पत्नी वंदना के सिर में टांके लगे हैं। पुलिस वारदात में घायल लक्ष्मी चंद और वंदना की शिकायत पर अमित, सोनू, राहुल और बिटटू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी चंद का अपने ही पडोसियों से किसी मामूली से बात को लेकर विवाद हो गया था। आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने पर दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। मंगलवार शाम को फिर से विवाद शुरू हुआ तो आरोपियों ने मिलकर लक्ष्मी चंद और उनकी पत्नी पर हमला बोल दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल दंपती को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। मौली जागरां थाना पुलिस ने लक्ष्मी चंद के बयानों पर केस दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed