Haryana: 44 हजार पदों पर भर्ती के इंतजार में साढ़े चार लाख युवा, मिल रही बस तारीख पर तारीख
हरियाणा में पीजीटी के 4476 पर 2019 में भर्ती निकाली थी। वर्ष 2021 में इन्हीं पदों को दोबारा विज्ञापित किया गया। पहले आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने मांगे थे, लेकिन बाद में यह भर्ती हरियाणा लोक सेवा आयोग के हवाले कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में साढ़े चार लाख युवाओं का नौकरी के लिए इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रुप सी की 31,998 पदों के लिए सवा दो माह से 3.57 लाख अभ्यर्थी पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे हैं। स्क्रीनिंग टेस्ट के आवेदन के लिए पोर्टल खोला जाना है, लेकिन अभ्यर्थियों को बार-बार तारीख पर तारीख मिल रही है। इसी प्रकार, 4,476 से अधिक पीजीटी पदों के लिए बार-बार पैटर्न बदल रहा है, लेकिन अभी तक परीक्षा का फाइनल शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। टीजीटी के 7,471 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने तीन विषयों का ही परीक्षा शेड्यूल जारी किया है, शेष 8 विषयों के लिए अभी कोई शेड्यूल नहीं है।
हरियाणा सरकार ने वर्ष 2023-24 के लिए 65 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग की प्रक्रिया काफी धीमी है। इसके चलते लगातार भर्तियां लटकती जा रही हैं। ग्रुप सी की संयुक्त पात्रता परीक्षा का परिणाम जनवरी 2023 में आया था। इसके बाद आयोग ने दावा किया था कि इन पदों के लिए स्क्रीनिंट टेस्ट देने के लिए आवेदन मांगे जाएंगे और ग्रुप सी का पोर्टल खोला जाएगा। आयोग ने एक बार कोशिश भी की, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते इसे बाद में टाल दिया। इसके बाद से दो माह से अधिक का समय बीत गया है, पोर्टल अभी तक खुल नहीं पाया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग ने मई माह से ग्रुप के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी किया हुआ है, लेकिन जब तक आवेदन ही नहीं होंगे तो परीक्षा कैसे होगी।
यह भी पढ़ें : Operation Amritpal: कपूरथला के वकील को NIA ने किया डिटेन, अमृतपाल से जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया पर की थी शेयर
अभी सीईटी का संशोधित परिणाम भी नहीं आया
सीईटी परीक्षा का संशोधित परिणाम भी अभी आना है। संशोधन करने के लिए 1.51 लाख उम्मीदवारों ने अपने दावे किए हैं। सामाजिक आर्थिक आधार के अंकों को भी इसमें जोड़ा जाना है। अभी इनकी भी समीक्षा की जा रही है। ये परिणाम भी पोर्टल खुलने से पहले ही जारी किया जाना है। लेकिन इसमें भी देरी हो रही है।
परीक्षा की तारीख पता नहीं बस पैटर्न बदल रहा आयोग
हरियाणा में पीजीटी के 4476 पर 2019 में भर्ती निकाली थी। वर्ष 2021 में इन्हीं पदों को दोबारा विज्ञापित किया गया। पहले आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने मांगे थे, लेकिन बाद में यह भर्ती हरियाणा लोक सेवा आयोग के हवाले कर दी। दिसंबर 2022 में एचपीएससी ने नए नियम बनाए। 50 प्रतिशत अंक लाने जरूरी और नेगेटिव मार्किंग को शामिल करते हुए तीसरी बार इन पदों को विज्ञापित किया। मार्च, 2023 में पदों को फिर वापस लिया और 20 मार्च 2023 नया नियम बना दिया कि आब्जेक्टिव नहीं, सबजेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। 29 मार्च को फिर इसमें संशोधन किया करते हुए कहा पीजीटी के लिए दो परीक्षाएं होंगी।
ग्रुप सी के इन पदों पर होनी है भर्ती
पद संख्या
एएलएम 6486
कामन ग्रेजुएट लेवल 6392
कामन हायर सेकेंडरी लेवल 5762
फायर ऑपरेटर 2063
स्टेनोग्राफर 1647
स्टाफ नर्स 1454
अकाउंटेंट 1421
वीएलडीए 747
सिविल इंजीनियर 880
ड्राफ्टसमैन 489
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 389
पद पद संख्या आवेदक विलंब का कारण
ग्रुप सी 31,998 3.57 लाख तकनीकी खामियों के चलते नहीं खुला एचएसएससी का पोर्टल
पीजीटी 4,476 45,000 परीक्षा का फाइनल शेड्यूल जारी नहीं हुआ
टीजीटी 7,471 46,470 आठ विषयों की परीक्षा के शेड्यूल का इंतजार
ग्रुप सी के लिए पोर्टल जल्द खोला जाएगा। कुछ तकनीकी खामियों के चलते इसमें देरी हुई। फिलहाल पोर्टल के लिए आंतरिक ट्रायल पूरा हो गया है। संभावना है कि इसे आगामी सप्ताह में खोला जाएगा और 15 दिन तक सीईटी पास अभ्यर्थी मनपसंद पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। टीजीटी के शेष पदों के लिए भी जल्द परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा। - भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी।