{"_id":"67e9a9e184ddc6b7d1060826","slug":"four-accused-of-murder-of-a-pu-student-arrested-four-still-at-large-chandigarh-news-c-16-pkl1043-670720-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में छात्र की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, चार पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में छात्र की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, चार पकड़ से बाहर
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा शो के दौरान हुई पीयू के छात्र की मौत मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन से चार आरोपी अभी पकड़े से बाहर हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीमाजरा के साहिल, राघव, लविश और अजय के रूप में हुई है। इनमें से कोई भी आरोपी पीयू का छात्र नहीं है। वहीं, घटना के बाद पीयू की सुरक्षा पुलिस को दिए जाने की रणनीति बनाई जा रही है। हालांकि ऑफिशियल तौर पर भी कोई पुष्टि नहीं हुई है। क्राइम ब्रांच ने चारों आरोपियों को सेक्टर-11 थाने के हवाले किया है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी लविश सीजीसी लांडरा और उदय व राघव सेक्टर-26 खालसा कॉलेज के छात्र हैं।
वीडियो बनाते धक्का लगने पर कुर्सी गिरने से हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार आरोपी पास का जुगाड़ कर मासूम शर्मा का शो देखने आए थे। आरोपियों में कुछ युवा कुर्सी पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। इस दौरान धक्का लगने पर आरोपी कुर्सी गिर गया। इसके बाद दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई। इस दौरान बाउंसरों ने झगड़े को रोक दिया, लेकिन शो खत्म होने के बाद स्टेज के पीछे खाली ग्राउंड में अंधेरे में आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। लोगों ने मारपीट की वीडियो भी बनाई।
उपचार के दौरान हो गई थी आदित्य की मौत
नालागढ़ निवासी मृतक आदित्य ठाकुर सीएसई कंप्यूटर इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके दोस्त अर्जुन दलाल ने पुलिस को बताया कि वह यूआईईटी में शुक्रवार की रात को अपने दोस्त आदित्य, अभय और अनिरुद्ध के साथ मासूम शर्मा का शो देखने के लिए आए थे। स्टेज के पास पीछ की तरफ आरोपियों ने अचानक से उन पर हथियारों के साथ हमला कर दिया। इन युवकों ने गाली देते हुए आदित्य को पकड़ लिया और एक युवक ने उसकी जांघ में चाकू घोंप दिया। हमलावरों ने अनिरुद्ध के सिर पर डंडे मारे जिससे वह भी लहूलुहान हाे गया। जब दोनों छात्र लहूलुहान हो गए तो हमलावर वहां से फरार हो गए। कार्यक्रम में साउंड की आवाज ज्यादा होने के कारण पुलिस को इस मामले का पहले तो पता ही नहीं चला। बाद में आदित्य को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।