फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four accused arrested in Hoshiarpur with a pistol and ammunition.

Chandigarh News: होशियारपुर में पिस्तौल व गोलियों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 09:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in Hoshiarpur with a pistol and ammunition.
-जिला पुलिस ने विशेष नाकाबंदी के दौरान किया बरामदगी का खुलासा
विज्ञापन

---
होशियारपुर। जिला पुलिस ने दसूहा क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, सात जीवित कारतूस, एक खिलौना एयर पिस्टल और तीन ब्लैक स्प्रे की बोतलें बरामद की हैं।

पुलिस ने बलगन चौक के पास एक वाइक पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्शनूर सिंह (हलवारा, लुधियाना), गगनदीप सिंह उर्फ गगन (मावरा पत्ती, अमृतसर) और अभी (गिलावाली गेट, अमृतसर) के रूप में हुई। आरोपियों का वाइक भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

इसी दौरान इलाके में गश्त के दौरान बीएसएनएल कार्यालय के पास झाड़ियों में छिपे एक अन्य आरोपी गोबिंद कुमार सभ्रवाल (वार्ड नंबर 11) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो जीवित कारतूस बरामद हुए। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed