{"_id":"68e2d0c63e70b3b75900a588","slug":"four-accused-arrested-in-dhanas-firing-case-chandigarh-news-c-16-pkl1043-837386-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: धनास फायरिंग केस में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: धनास फायरिंग केस में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास कॉलोनी में अमरजीत उर्फ तोता पर हुई फायरिंग मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार, हथौड़ा और कुल्हाड़ी बरामद की है। वहीं मुख्य आरोपी प्रवेश उर्फ बावा की तलाश में पुलिस की टीमें छापे मार रही हैं। पकड़े आरोपियों में धनास निवासी विरेंद्र उर्फ दाडू, सुरेश उर्फ भिंडी, ढकौली निवासी तुषार, और किशनगढ़ निवासी रॉकी शामिल है। इनमें से रॉकी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि बाकी तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बावा के इशारे पर भिंडी ने की थी रैकी
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी बावा ने ही इस फायरिंग की साजिश रची थी। उसी के इशारे पर भिंडी ने अमरजीत उर्फ तोता की रैकी की थी। सारंगपुर थाना प्रभारी मिनी भाद्ववाज के नेतृत्व में पुलिस टीम बावा की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दे रही है जहां वह वारदात से पहले और बाद में ठहरा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रवेश बावा और तोता के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। दोनों पहले भी कई बार आमने-सामने आ चुके हैं और एकदूसरे पर हमले कर चुके हैं। बावा को पंजाब की अदालत एनडीपीएस के केस में सजा सुना चुकी है। पिछले कई महीनों से फरार था और उस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बावा और नेता का वीडियो आया सामने
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में एक वीडियो सामने आया है जिसमें वारदात से कुछ समय पहले प्रवेश बावा एक नेता के साथ जन्मदिन मनाते दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने नेता से भी पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है। पीड़ित अमरजीत उर्फ तोता का आरोप है कि उसी नेता की शह पर बावा ने उस पर हमला कराया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
घटना 27 सितंबर की रात की है। धनास ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी अमरजीत अपने दोस्तों के साथ घर में बैठा था। करीब रात 9:20 बजे, 7–8 नकाबपोश युवक हथौड़ों और डंडों के साथ पहुंचे। तोता किसी तरह अंदर भागकर गेट बंद करने में सफल रहा लेकिन हमलावरों ने गेट तोड़ने की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान पिछला दरवाजा बंद करने की कोशिश में सुनील नामक युवक के हाथ में गोली लग गई। वारदात के बाद हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए।