फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foundation stone of AIIMS in Rewari soon: Dr. Banwari Lal

रेवाड़ी में जल्द ही एम्स का शिलान्यास : डाॅ. बनवारी लाल

Wed, 03 Jan 2024 10:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of AIIMS in Rewari soon: Dr. Banwari Lal
साझा डेयरी का हर जिले में पायलट प्रोजेक्ट जल्द शुरू
विज्ञापन

चंडीगढ़। जनस्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने कहा कि जल्द ही रेवाड़ी में बनने वाले ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का शिलान्यास किया जाएगा। इस संस्थान के निर्माण पर लगभग 1236 करोड़ रुपए की लागत आएगी। जन स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बनवारी लाल और कृषि मंत्री जेपी दलाल बुधवार को सिविल सचिवालय में विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने 710 कम्प्यूटर, प्रिंटर, आदि की खरीद प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बातचीत की। बैठक में एसीएस वी राजा शेखर वुंदरू, हैफेड के एमडी जे गणेशन, एमडी कोऑपरेटिव बैंक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जनस्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को साझा डेयरी प्रोजेक्ट पर जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस योजना का शुभारंभ जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने रामपुर में लगने वाली ऑयल मिल का कार्य भी जल्द से जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए। इस मिल को लगाने के लिए तकनीकी योग्यता की जांच की जा रही है, जिसे अगले सप्ताह ही अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed