फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fosvac warns the municipal corporation - if the price of water is increased, there will be a big protest

फॉसवेक ने नगर निगम को चेताया- पानी के दर बढ़ाए तो होगा बड़ा आंदोलन

Mon, 21 Feb 2022 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fosvac warns the municipal corporation - if the price of water is increased, there will be a big protest
चंडीगढ़। विभिन्न सेक्टर की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की अपेक्स बॉडी फेडरेशन ऑफ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशंस ऑफ चंडीगढ़ (फॉसवेक) ने चेतावनी दी है कि नगर निगम ने पानी का दर बढ़ाया तो बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

फॉसवेक के मुख्य प्रवक्ता और आरडब्ल्यूए सेक्टर-38 वेस्ट के अध्यक्ष पंकज गुप्तान ने कहा कि नगर निगम के बजट में जल वितरण से 156 करोड़ रुपए का राजस्व दिखाया गया है। इससे स्पष्ट है कि वित्त वर्ष 2022-23 में नगर निगम दोबारा पानी की दरें 2 से 3 गुना तक बढ़ाना चाहता है। यदि ऐसा हुआ तो यह चंडीगढ़ के लोगों के साथ धोखा होगा। ऐसे में फॉसवेक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भाजपा शासित नगर निगम ने जीवन की मूलभूत आवश्यकता पानी की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी की थी, जिसे प्रशासन द्वारा मान लिया गया था। लेकिन नगर निगम चुनावों के मद्देनजर इस बढ़ोतरी को 31 मार्च तक रोक लिया गया था। फॉसवेक ने चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के साथ-साथ सभी राजनैतिक दलों के सभी पार्षदों से आह्वान किया कि पहली अप्रैल से होने वाली पानी की दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगाएं। कोरोना काल और अत्यधिक महंगाई के चलते निम्न और मध्यम वर्गीय लोगों की आमदनी बहुत प्रभावित हुई है। ऐसे समय में यदि पानी की दरें भी बढ़ाई गईं तो आम आदमी का चंडीगढ़ में रहना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed