{"_id":"62457577f59c691a94604389","slug":"former-state-secretary-of-haryana-nsui-munishwar-sharma-has-been-appointed-as-national-coordinator-of-nsui","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बने मुनिश्वर शर्मा, हिमाचल का सह प्रभारी भी बनाया गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बने मुनिश्वर शर्मा, हिमाचल का सह प्रभारी भी बनाया गया
Thu, 31 Mar 2022 03:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 31 Mar 2022 03:04 PM IST
सार
पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता मुनिश्वर ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
एनएसयूआई के नेशनल कोऑर्डिनेटर बने मुनिश्वर शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव मुनिश्वर शर्मा को एनएसयूआई का नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मुनिश्वर शर्मा को हिमाचल एनएसयूआई का सह प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश जारी करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने तुरंत प्रभाव से उन्हें इन पदों पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता मुनिश्वर ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का आभार व्यक्त किया है। मुनिश्वर को यह इनाम कोविड-19 के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों और विभिन्न कॉलेज संगठनों में एनएसयूआई के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को हल करने के तौर पर दिया गया है। मुनिश्वर शर्मा ने बताया कि जल्द ही वह राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों से शीघ्र ही विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रों की समस्याओं को एनएसयूआई के मंच के माध्यम में हल करवाने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन