{"_id":"5839b4a04f1c1b983513c981","slug":"former-punjab-finance-minister-captain-kanwaljit-s-son-bunny-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री कै. कंवलजीत का बेटा बन्नी गिरफ्तार, मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री कै. कंवलजीत का बेटा बन्नी गिरफ्तार, मारपीट का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Nov 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार वालों के साथ लड़ाई झगड़े की काल पर सेक्टर 3 थाना पुलिस ने पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह के बेटे व पूर्व अकाली विधायक जसजीत सिंह बन्नी को गिरफ्तार किया है। बाद में एसडीएम कोर्ट में पेश कर उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जा रहा है कि इस झगड़े में आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने कहा कि घरेलू लड़ाई झगड़ा था।
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात कंट्रोल रूम में लड़ाई झगड़े की कॉल आई थी। जिसके बाद पुलिस ने जसजीत सिंह बन्नी को पकड़कर सेक्टर 16 अस्पताल में मेडिकल कराने ले गई तो वहां भी बन्नी का हंगामा जारी रहा। अस्पताल पहुंचे एक गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने बन्नी पर उनसे मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को फगवाडा के गोराहा से केजरीवाल की रैली कर वापस चंडीगढ़ आए थे। इस दौरान उनके साथ बन्नी की माता बीबी सर्बजीत कौर भी थीं, जिनको आप से डेराबस्सी से टिकट भी दी गई है।
वहीं अस्पताल के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए जसजीत बन्नी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को साजिश बताया। बन्नी ने किसी के साथ भी मारपीट करने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के पास घरेलू लड़ाई झगड़े की सूचना आई थी। शिकायत मिलने के बाद बन्नी के खिलाफ 7/51 की कार्रवाई करते हुए रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को एसडीएम से सामने पेश किया गया था। जहां से उनको जमानत पर छोड़ दिया गया। - जसविंदर सिंह, डीएसपी, यूटी पुलिस