{"_id":"631459bf72e2e555092c5057","slug":"former-punjab-cm-parkash-singh-badal-admitted-to-pgi-after-mild-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी, हल्के बुखार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी, हल्के बुखार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती
Sun, 04 Sep 2022 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:24 PM IST
सार
पांच बार के मुख्यमंत्री को इससे पहले जून में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उन्होंने गैस्ट्राइटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा की शिकायत की थी।
विज्ञापन
लंबी के गांव रानीवाला में बादल का धन्यवादी दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें रविवार शाम चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। उन्हें हल्का बुखार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक बीते 2-3 दिन से प्रकाश सिंह बादल को हल्का बुखार था। उनकी उम्र करीब 94 साल है। पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके बादल को इससे पहले जून में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से उन्हें रूटीन चेकअप को लेकर भी अस्पताल में भर्ती कराया जाता रहा है।
विज्ञापन
वे पहले कोरोना संक्रमण का शिकार भी हो गए थे। जनवरी में वह जांच के लिए लुधियाना के एक निजी अस्पताल पहुंचे थे, जहां टेस्ट के बाद कोविड-19 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। मोहाली और पीजीआई चंडीगढ़ में पहले भी बादल की सेहत को लेकर मेडिकल टेस्ट किया गया था।
विज्ञापन
इस बीच, शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल पूरी तरह ठीक हैं। सेहत के बारे में नियमित जांच के लिए उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया है। चिंता की कोई बात नहीं है और वे ठीक हैं।