फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Prime Minister will today release the Congress Manifesto

पूर्व प्रधानमंत्री आज रिलीज करेंगे कांग्रेस का मेनिफेस्टो, देखिए क्या होगा खास?

Mon, 09 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister will today release the Congress Manifesto
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह - फोटो : File Photo
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस का चुनावी मेनिफेस्टो रिलीज करेंगे। दिल्ली के अलावा पार्टी ने चंडीगढ़ और पंजाब भी बड़े नेताओं द्वारा मेनिफेस्टो रिलीज करने की योजना बनाई है। पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी ने पहले तमाम वर्गों से बातचीत करके उनका फीडबैक लिया था। इसके साथ ही कई माहिरों की भी राय ली गई थी। इसके बाद कुछ दिन पहले कमेटी के वाइस चेयरमैन मनप्रीत बादल ने डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उन पर चर्चा की थी। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी डॉॅ. मनमोहन सिंह से अपील की थी कि राज्य की बदतर हो चुकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए वे अपने सुझाव दें। इसके बाद पार्टी ने मेनिफेस्टो फाइनल कर दिया है। इसमें पंजाब के प्रमुख मुद्दे तो हैं ही, साथ ही सभी वर्गों को संतुष्ट करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


पानी के मुद्दे पर पार्टी पहले ही स्टैंड स्पष्ट कर चुकी है कि वह किसी दूसरे राज्य को नहीं दिया जाएगा, मेनिफेस्टो में भी इसके शामिल होने की उम्मीद है। किसानों का कर्ज माफ करने पर भी कैप्टन एलान कर चुके हैं, यह भी घोषणा पत्र में रहना पक्का माना जा रहा है। चार हफ्ते में नशों का सफाया करने का वादा कैप्टन ने किया था, यह भी मेनिफेस्टो में होना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आप भी जल्द जारी करेगी पूरा मेनिफेस्टो

Former Prime Minister will today release the Congress Manifesto
अरविंद केजरीवाल की रैली - फोटो : File Photo
इसके अलावा पार्टी महिलाओं को अपने पक्ष करने के लिए नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 33 फीसदी आरक्षण का एलान कर सकती है। वीवीआईपी कल्चर खत्म करने और पर्यावरण की संभाल जैसे मुद्दे भी इसमें हो सकते हैं। पूर्व फौजियों की प्रशासन में भागीदारी पर भी वादा हो सकता है। इसके अलावा इंडस्ट्री, खेतीबाड़ी और राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार पर भी कांग्रेस विस्तृत रिपोर्ट देगी। दलितों के हित की योजनाएं भी पार्टी ला सकती है।

जाखड़ बठिंडा, मनप्रीत चंडीगढ़ में रिलीज करेंगे मेनिफेस्टो
कांग्रेस ने नई दिल्ली के साथ-साथ पंजाब में भी अपने दिग्गज नेताओं द्वारा सोमवार को ही मेनिफेस्टो रिलीज करने की योजना बनाई है। मेनिफेस्टो कमेटी के वाइस चेयरमैन मनप्रीत बादल चंडीगढ़ में, सुनील जाखड़ बठिंडा, परनीत कौर पटियाला, विजय इंदर सिंगला लुधियाना, राणा गुरजीत सिंह अमृतसर और चौधरी संतोख सिंह जालंधर में मेनिफेस्टो रिलीज करेंगे।

आप भी जल्द जारी करेगी पूरा मेनिफेस्टो
आम आदमी पार्टी भी जल्द अपना पूरा मेनिफेस्टो जारी करेगी। हालांकि पार्टी पहले यूथ, किसानों, एससी वर्ग के लिए अलग मेनिफेस्टो जारी कर चुकी है। लेकिन जल्द ही कंपाइल मेनिफेस्टो जारी किया जाएगा। अकाली दल और भाजपा की मेनिफेस्टो कमेटियां अभी विभिन्न वर्गों से फीडबैक ले रही हैं। उनके मेनिफेस्टो में अभी समय लगने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed