{"_id":"5b44ff304f1c1b10278b5982","slug":"former-moga-s-dsp-daljeet-singh-pass-indope-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत लगाकर युवती से रेप करने का आरोपी बर्खास्त डीएसपी डोप टेस्ट में पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत लगाकर युवती से रेप करने का आरोपी बर्खास्त डीएसपी डोप टेस्ट में पास
अमित शर्मा , अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को नशे की लत लगाकर रेप करने के आरोप में बर्खास्त डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों खुद डोप टेस्ट पास कर गया है। यह बात मंगलवार को उस समय सामने आई, जब अदालत में चार दिन का रिमांड खत्म होने पर स्टेट क्राइम की टीम ने डीएसपी को अदालत में पेश किया। दूसरी ओर स्टेट क्राइम की टीम ने कहा कि आरोपी डीएसपी का मोबाइल फोन रिकवर कर लिया गया है। अब उसके कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है। साथ ही उसके संपर्कों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है।
पुलिस ने कहा कि उन्हें आरोपी से पूछताछ करनी है। इसलिए पांच दिन का रिमांड दिया जाए। आरोपी के वकील ने पुलिस के तर्कों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आरोपी का मोबाइल फोन पुलिस को मिल गया है। अब उसे डाटा ही रिकवर करना है। ऐसे में डीएसपी के रिमांड की कोई जरूरत नहीं है। अदालत ने आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
हालांकि पेशी के दौरान डीएसपी के चेहरे पर शिकन नहीं थी। इस दौरान बर्खास्त डीएसपी के कई जानकार भी मिलने अदालत पहुंचे हुए थे। पुलिस ने उन्हें मीडिया से बचाने की कोशिश की। आरोपी को सीधे अंडरग्राउंड पार्किंग में लेकर आए। इसके बाद लिफ्ट से अदालत में ले गए। आरोपी करीब नो दिन से रिमांड में है।
विज्ञापन
स्टेट क्राइम ब्रांच की ओर से डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376सी व एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 27ए, 29 के तहत केस दर्ज किया गया था। केस में अशोक व अमन सहित प्रीति नामक एक महिला को भी शामिल किया गया था, लेकिन बाकी आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दूसरी तरफ आरोपी व उसके वकील इस मामले को पहले ही राजनीतिक साजिश बता चुके हैं। उनका कहना था कि एक मंत्री के कहने पर सारी कार्रवाई हुई थी।