फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MLA Sukhpal Singh Nannu returns to BJP

Punjab Election 2022: पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू भाजपा में लौटे, पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के बनेंगे सारथी

Tue, 25 Jan 2022 09:10 PM IST
ajay kumar अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jan 2022 09:10 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Sukhpal Singh Nannu returns to BJP
सुखपाल सिंह नन्नू के कंधे पर हाथ रखकर खड़े भाजपा प्रत्याशी राणा सोढ़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के सियासी महासमर में हर राजनीतिक पार्टी अपनी जीत के लिए चक्रव्यूह रचने में जुटी है। फिरोजपुर शहर हलका हॉट सीट है। यहां से भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी (पूर्व खेल मंत्री) ने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए अपने सियासी रथ का सारथी सुखपाल सिंह नन्नू (पूर्व भाजपा विधायक) को बनाया है। 

विज्ञापन


नन्नू ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ भाजपा से इस्तीफा दे दिया था, मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नन्नू फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि इस्तीफे के बाद कांग्रेस, आप व शिअद (ब) ने भी नन्नू से हाथ मिलाना चाहा। सियासी जानकारों के मुताबिक सतलुज नदी पार सीमांत गांवों में नन्नू के बहुत से समर्थक हैं, क्योंकि कारगिल युद्ध के दौरान भारत-पाक सीमा पर तनाव की स्थिति या फिर बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को अकेले नन्नू लंगर की सेवा देने पहुंचते थे। 
विज्ञापन


यही कारण है कि सीमावर्ती ग्रामीण नन्नू के साथ हैं। ये बात भलीभांति राणा सोढ़ी जानते थे। जहां नन्नू को कांग्रेस, आप व शिअद (ब) अपने साथ लाने की कोशिश में थी, वहीं मौका देखते ही सोढ़ी ने नन्नू की हर शर्त मानकर दोबारा भाजपा में शामिल किया है। समारोह में भाजपा के नाराज कार्यकर्ता जिला भाजपा प्रधान सुरेंद्र सिंह बग्गेके पिपल से बहस करने लगे कि इन्होंने फिरोजपुर में भाजपा की छवि खराब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये अपने साथ किसी को लेकर नहीं चलते थे। तभी फिरोजपुर में भाजपा बिखरी पड़ी है। माहौल संभालते हुए सोढ़ी बोले कि जितने भी सियासी सरकारी ओहदे होंगे नन्नू से पूछकर ही कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे। आज से भाजपा का चुनाव कार्यालय नन्नू की कोठी होगी, जो भी कार्यक्रम होंगे और गांवों में जाना होगा नन्नू तय करेंगे। तब जाकर नाराज भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए। सभी को सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed