फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MLA of Shamchaurasi Mohinder Kaur Josh has been expelled from basic membership of Shiromani Akali Dal 

पंजाब: गठबंधन प्रत्याशी का विरोध करना शिअद की पूर्व विधायक को पड़ा महंगा, पार्टी की मूल सदस्यता से निष्कासित

Thu, 30 Dec 2021 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 04:10 PM IST
सार

शाम चौरासी निर्वाचन क्षेत्र से महिंदर कौर जोश ने शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार इंजीनियर महिंदर सिंह संधारन का कड़ा विरोध किया था।

विज्ञापन
Former MLA of Shamchaurasi Mohinder Kaur Josh has been expelled from basic membership of Shiromani Akali Dal 
मोहिंदर कौर जोश। - फोटो : फाइल

विस्तार

शिअद-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी का विरोध करना शिअद की पूर्व विधायक को महंगा पड़ गया। शामचौरासी की पार्टी की पूर्व विधायक मोहिंदर कौर जोश को शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने पार्टी की मूल सदस्यता से निष्कासित कर दिया। सुखबीर ने कहा कि पार्टी में हर हाल में अनुशासन कायम रहना चाहिए। अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय से गुरुवार को शिअद प्रधान के इस फैसले की जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि शामचौरासी निर्वाचन क्षेत्र से महिंदर कौर जोश ने शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार इंजीनियर महिंदर सिंह का कड़ा विरोध किया। हालांकि उनके विरोध को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन उनका विरोध जारी रहा। इसके कारण पार्टी ने कड़ा फैसला लेते हुए पूर्व विधायक मोहिंदर कौर जोश को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए शिरोमणि अकाली दल की मूल सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इस चुनाव में शिअद ने भाजपा का दामन छोड़कर बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है। गठबंधन के समझौते के तहत 97 सीटों पर शिअद अपने प्रत्याशी खड़े कर रही है और 20 सीटों पर बसपा अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। शिअद ने 94 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जल्द ही 3 और प्रत्याशियों की घोषणा पार्टी की ओर से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी को सीट दिए जाने को लेकर पार्टी की ओर से मुझसे कोई चर्चा नहीं की गई। यह फैसला स्तब्ध करने वाला है। पार्टी के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में रोष है। अब शामचौरासी सीट से मैं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ूगी। - मोहिंदर कौर जोश, पूर्व विधायक, शामचौरासी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed