फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MLA Mantar Singh Brar gets relief from High Court

पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Wed, 03 Apr 2019 09:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Mantar Singh Brar gets relief from High Court
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

कोटकपूरा गोलीकांड में नामजद पूर्व विधायक और अकाली नेता मनतार सिंह बराड़ को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए बुधवार को उनको अंतरिम जमानत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


साथ ही बराड़ को जांच में शामिल होने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने बराड़ की अग्रिम जमानत की मांग को लेकर दायर याचिका पर पंजाब सरकार को 23 अप्रैल के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


मनतार बराड़ ने अग्रिम जमानत की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका में बताया कि इस मामले में पहले दर्ज एफआईआर में उनका नाम ही नहीं था लेकिन इस मामले की जांच के लिए गठित जस्टिस रंजीत सिंह आयोग के समक्ष अवतार सिंह के बयान के बाद उनका नाम इस घटना के तीन साल बाद शामिल किया है। इस मामले में उनके खिलाफ गत वर्ष 7 अगस्त को कोटकपूरा सिटी पुलिस थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता का आरोप है कि इस मामले में राजनीतिक रंजिश के तहत तीन वर्षों बाद उसे फंसाया गया है। जिस व्यक्ति के बयान पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उस व्यक्ति ने पहले अपने बयानों में याचिकाकर्ता का नाम नहीं लिया था।


ऐसे में बराड़ ने अब इस मामले में उसे अग्रिम जमानत दिए जाने की हाईकोर्ट से मांग की है। हाईकोर्ट ने मनतार बराड़ को फिलहाल 23 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई तक अंतरिम जमानत देते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed