फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MLA granddaughter was driving around with BMW, car seized

बीएमडब्ल्यू लेकर बेवजह घूम रही थी पूर्व एमएलए की पोती, कार जब्त

Sat, 11 Apr 2020 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Former MLA granddaughter was driving around with BMW, car seized
चंडीगढ़। पंजाब के एक पूर्व एमएलए की पोती की बीएमडब्ल्यू गाड़ी को सेक्टर 26/27 डिवाइडिंग रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोप है कि कार सवार मां और पुत्री बिना वजह सड़कों पर घूम रहे थे। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को सेक्टर 26/27 की डिवाइडिंग रोड (मध्य मार्ग) पर ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजर रही बीएमडब्ल्यू को पुलिस ने रुकवा लिया। पुलिस जांच में कार को सेक्टर-11 निवासी इंदरप्रीत चला रही थी। कार में उनकी मां भी सवार थी। इस दौरान पुलिस ने जब गाड़ी के कागज व लाइसेंस मांगे तो वह दिखा न सकी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटकर गाड़ी जब्त कर ली। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार इंदरप्रीत के दादा पंजाब के पूर्व एमएलए रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed