{"_id":"5bfed0b6bdec22419e1f456c","slug":"former-minister-ved-singh-malik-left-inld-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः इनेलो को लगा बड़ा झटका, दुष्यंत चौटाला गुट में शामिल हुए पूर्व मंत्री मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः इनेलो को लगा बड़ा झटका, दुष्यंत चौटाला गुट में शामिल हुए पूर्व मंत्री मलिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो में टूट के बाद लगातार झटके लग रहे हैं और इस बार सोनीपत में इनेलो को बड़ा झटका लगा है। पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के करीबी रहे पूर्व मंत्री वेदसिंह मलिक ने इनेलो को छोड़ दिया है और वह दुष्यंत चौटाला के साथ आ गए हैं। पूर्व मंत्री ने जन भावनाओं को देखते हुए इनेलो छोड़ने की बात कही है। पूर्व मंत्री के बाद इनेलो को सोनीपत हल्के में भी जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है, जहां से एक पूर्व प्रत्याशी जल्द इनेलो का झंडा उतारने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिस समय प्रदेश में जनता दल की सरकार रही और उस समय देवीलाल व ओमप्रकाश चौटाला समेत कई सीएम रहे। तब ही वेदसिंह मलिक परिवहन मंत्री रहे थे। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला व अभय चौटाला के साथ जुड़े थे। लेकिन जिस तरह से इनेलो में टूट हुई है, उसको देखते हुए पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक भी इनेलो से इस्तीफा देकर सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ चले गए हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने कहा कि जन भावनाओं को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है और वह जींद की रैली में अपने साथ भारी संख्या में लोगों को लेकर जाएंगे। वहीं इनेलो को सोनीपत हल्के में एक ओर झटका जल्द लगने की बात कही जा रही है और सोनीपत हल्के से एक पूर्व प्रत्याशी भी इनेलो को छोड़ने की तैयारी कर चुके हैं।
विज्ञापन