{"_id":"5c1fc751bdec2257235e6684","slug":"former-minister-satyanarayan-lathar-injured-in-road-accident-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के पूर्व मंत्री सत्यनारायण लाठर का एक्सीडेंट, रोहतक पीजीआई में भर्ती, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के पूर्व मंत्री सत्यनारायण लाठर का एक्सीडेंट, रोहतक पीजीआई में भर्ती, हालत गंभीर
Mon, 24 Dec 2018 09:25 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (जींद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (जींद)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर शाम जुलाना की नई अनाज मंडी के सामने गाड़ी की चपेट में आने से 1996 से 1998 में बंसीलाल की सरकार में जन स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्यनारायण लाठर (60 वर्ष) घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पूर्व जन स्वास्थ्य मंत्री सत्यनारायण लाठर रविवार देर शाम अपने घर से पैदल ही अपने पेट्रोल पंप पर जा रहे थे।
विज्ञापन
जब वह नई अनाज मंडी के सामने पहुंचे तो किसी वाहन के चालक ने उन्हें गाड़ी से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया, मगर हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार लाठर को सिर में गहरी चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन