{"_id":"5c7e7171bdec2214743f2c96","slug":"former-minister-laxmi-kanta-chawla-targets-on-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ने सिद्धू पर साधा निशाना, कहा- मरे आतंकियों की संख्या अपने दोस्त इमरान से पूछें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ने सिद्धू पर साधा निशाना, कहा- मरे आतंकियों की संख्या अपने दोस्त इमरान से पूछें
Tue, 05 Mar 2019 08:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Mar 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांता चावला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री प्रोफेसर लक्ष्मी कांता चावला ने मंगलवार को पंजाब के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में संचालित आतंकी अड्डों पर किए गए हवाई हमले में मारे गए आतंकवादियों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है तो वो अपने दोस्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कर सकते हैं।
विज्ञापन
चावला ने कहा कि सिद्धू ने सेना के विरुद्ध बयान देकर सेना का ही नहीं, हर राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी का अपमान किया है। आज पूरा देश नवजोत के विरुद्ध है, जो सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सेना पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। आखिर नवजोत सिंह सिद्धू को क्या अधिकार है कि वह यह कहे कि हमारे हवाई जहाज वृक्ष गिराकर आए हैं या आतंकवादियों को मारकर।
विज्ञापन
वैसे नवजोत सिंह सिद्धू को यह पूछने की जरूरत ही क्या है। उसका दोस्त इमरान पाकिस्तान में बैठा है। अच्छा है उसके पास जाएं और उसी से पूछ आए कि भारतीय वायुसेना ने कितने आतंकी मारे और जिस बाजवा से गले मिले थे, उस बाजवा के गले मिलकर ही उसकी सेना के मारे गए आतंकियों पर भी अफसोस प्रकट कर आए।
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि नवजोत सिद्धू और राहुल गांधी दोनों का ही सत्ता की दौड़ में मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। इन दोनों के साथ ही कांग्रेस के बुजुर्ग नेता दिग्विजय सिंह का भी न अपनी जुबान पर कंट्रोल है और न ही वह देश हित को जानते हैं। उन्होंने कहा जो भारतीय सेना पर सवाल उठाएगा, भारत की जनता उसे कभी सहन नहीं करेगी।