फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Minister Laxmi Kanta Chawla Targets On Navjot Singh Sidhu

पूर्व मंत्री ने सिद्धू पर साधा निशाना, कहा- मरे आतंकियों की संख्या अपने दोस्त इमरान से पूछें

Tue, 05 Mar 2019 08:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Mar 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Former Minister Laxmi Kanta Chawla Targets On Navjot Singh Sidhu
पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांता चावला

पूर्व मंत्री प्रोफेसर लक्ष्मी कांता चावला ने मंगलवार को पंजाब के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में संचालित आतंकी अड्डों पर किए गए हवाई हमले में मारे गए आतंकवादियों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है तो वो अपने दोस्त  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कर सकते हैं।

विज्ञापन


चावला ने कहा कि सिद्धू ने सेना के विरुद्ध बयान देकर सेना का ही नहीं, हर राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी का अपमान किया है। आज पूरा देश नवजोत के विरुद्ध है, जो सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सेना पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। आखिर नवजोत सिंह सिद्धू को क्या अधिकार है कि वह यह कहे कि हमारे हवाई जहाज वृक्ष गिराकर आए हैं या आतंकवादियों को मारकर। 
विज्ञापन


वैसे नवजोत सिंह सिद्धू को यह पूछने की जरूरत ही क्या है। उसका दोस्त इमरान पाकिस्तान में बैठा है। अच्छा है उसके पास जाएं और उसी से पूछ आए कि भारतीय वायुसेना ने कितने आतंकी मारे और जिस बाजवा से गले मिले थे, उस बाजवा के गले मिलकर ही उसकी सेना के मारे गए आतंकियों पर भी अफसोस प्रकट कर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा लगता है कि नवजोत सिद्धू और राहुल गांधी दोनों का ही सत्ता की दौड़ में मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। इन दोनों के साथ ही कांग्रेस के बुजुर्ग नेता दिग्विजय सिंह का भी न अपनी जुबान पर कंट्रोल है और न ही वह देश हित को जानते हैं। उन्होंने कहा जो भारतीय सेना पर सवाल उठाएगा, भारत की जनता उसे कभी सहन नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed