{"_id":"58d9f7c04f1c1b442363e83e","slug":"former-minister-gurdesh-singh-badal-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल का निधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल का निधन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल का निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल का आज निधन हो गया है। आज सुबह 6 बजे उन्होंने डीएमसी लुधियाना में अंतिम सांस ली। वह 85 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चले आ रहे थे।
गुरदेव बादल जैतों हलके से कई बार विधायक रह चुके हैं। पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी साथी रहे थे। उनके साथ करीबी रिश्तों की वजह से ही वह अपने नाम के पीछे बादल शब्द का उपयोग करते रहे थे, लगातार पांच बार पंजगराईं विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे गुरदेव सिंह बादल पिछली शिअद सरकारों में महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री भी रहे थे।
साल 2007 के चुनाव में वह कांग्रेस उम्मीदवार जोगिंदर सिंह से चुनाव हार गए थे। उसके बाद 2012 में भी उन्हें जोगिंदर सिंह के हाथों ही हार का मुंह देखने को मिला। इसके बाद से ही शिअद में उनकी पूछताछ खत्म सी हो गई और वह खुद भी बीमार रहने लगे। उधर शिअद ने जैतो क्षेत्र की कमान कांग्रेस छोड़कर आए बल्लूआना के पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी को सौंप दी थी।