फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former inspector and hotel worker beaten during money transaction in son's party

झगड़ा : बेटे की पार्टी में पैसों के लेनदेन के दौरान पूर्व इंस्पेक्टर व होटलकर्मी में मारपीट

Thu, 29 Apr 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Former inspector and hotel worker beaten during money transaction in son's party
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज- 2 स्थित एक होटल में बेटे की पार्टी के दौरान पैसों के लेनदेन पर पूर्व इंस्पेक्टर व होटलकर्मी में मारपीट का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत सेक्टर- 31 थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयान पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के बेटे की रविवार रात औद्योगिक क्षेत्र फेज- 2 स्थित एक होटल में पार्टी चल रही थी। इस दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर इंस्पेक्टर और होटलकर्मी में बहसबाजी शुरू हो गई। मामला इस कदर बढ़ा कि उनमें मारपीट हो गई। बाद में इसकी शिकायत सेक्टर- 31 थाना पुलिस को कर दी गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने पर बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते सितंबर में भी पूर्व इंस्पेक्टर के खिलाफ हुआ था मामला दर्ज
सितंबर 2020 में उक्त पूर्व इंस्पेक्टर के खिलाफ सेक्टर- 31 थाना पुलिस ने पड़ोसी के घर के बाहर अश्लील हरकत करने और उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्जकर बाद में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed