फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former head of Bar Association arrested in case of death of Neeraj Hans

Chandigarh News: नीरज हंस की मौत के मामले में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान गिरफ्तार

Wed, 06 Nov 2024 03:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Former head of Bar Association arrested in case of death of Neeraj Hans
चंडीगढ़। जिला अदालत परिसर में बीते सात अक्तूबर को मारपीट के बाद बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव नीरज हंस की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता व पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह जौली को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एससी-एसटी एक्ट में की गई है। अपराध शाखा ने इस मामले के आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। नीरज हंस को न्याय दिलाने के लिए जिला अदालत में अधिवक्ता 14 अक्तूबर से चार नवंबर तक हड़ताल पर थे।
विज्ञापन

इस मामले में दी शिकायत में महिला अधिवक्ता ने बताया कि नीरज हंस मोहाली के सेक्टर-61 में रहते थे। सात अक्तूबर को जिला अदालत की पार्किंग मेें शाम छह बजे वह अपना स्कूटर लेने गई थी। वहां एक वकील ने उसके साथ गाली-गलौच की। इसी दौरान नीरज हंस भी वहां पहुंच गए। जब उन्होंने गाली दे रहे वकील से इस बारे में पूछा तो उसने नीरज हंस के साथ झगड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी वकील के दो और साथी वहां पहुंच गए। वे तीनों नीरज हंस को मारने के लिए दौड़े और एक वकील ने नीरज हंस की छाती पर मुक्का मार दिया। इसके बाद नीरज की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए सेक्टर-34 के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर पीजीआई भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वकील जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह जौली व अन्य पर तीन केस दर्ज किए थे। इन मामलाें में जौली, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा और सतीश मोर काे नामजद किया गया जबकि आरोपी वकील जौली की शिकायत पर भी पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक महिला वकील और नवदीप संधू के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed