फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former director of Punjab Roadways gets bail

पंजाब रोडवेज के पूर्व निदेशक को मिली जमानत

Tue, 12 Apr 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Former director of Punjab Roadways gets bail
चंडीगढ़। दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोपी आईएएस अधिकारी परमजीत सिंह को जिला अदालत ने जमानत दे दी है। बचाव पक्ष वकील ने जमानत याचिका में कहा कि याचिकाकर्ता के ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां हैं। उनके ऊपर कोई अन्य मामला नहीं चल रहा है। इस मामले में निर्णय होने में लंबा समय लगेगा इसलिए याचिकाकर्ता को जमानत दे दी जाए। हालांकि सरकारी वकील ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी। बता दें कि पंजाब रोडवेज के पूर्व निदेशक आईएएस परमजीत सिंह को जनवरी 2022 में सीबीआई ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। परमजीत ने अपने ही विभाग के कार्यवाहक महाप्रबंधक को उसी पद पर नियमित रूप से पदोन्नत करने के लिए रिश्वत ले रहे थे। आरोपी के घर से सीबीआई ने 50 लाख रुपये नगदी के अलावा गहने, कीमती घड़ियां और अन्य सामान बरामद किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि परमजीत ने पहले पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी लेकिन सौदा दो लाख में तय हुआ था। सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर आरोपी को सेक्टर-17 स्थित पंजाब रोडवेज डायरेक्टर दफ्तर में ही रिश्वत लेते दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed