फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Director General of Rashtriya Rifles Lt Gen BS Randhawa passed away

Chandigarh News: राष्ट्रीय राइफल्स के पूर्व महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल बीएस रंधावा का निधन

Fri, 09 Jun 2023 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Jun 2023 01:18 AM IST
सार

सेवानिवृत्ति के बाद बीएस रंधावा चंडीगढ़ में बस गए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। दोनों बेटे अमेरिका में रह रहे हैं। बड़े बेटे ने सेना में सेवाएं दीं हैं। लेफ्टिनेंट जनरल रंधावा का अंतिम संस्कार उनके पुत्रों के आने के बाद 11 जून को चंडीगढ़ में ही किया जाएगा।

विज्ञापन
Former Director General of Rashtriya Rifles Lt Gen BS Randhawa passed away
लेफ्टिनेंट जनरल बीएस रंधावा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राइफल्स के पूर्व महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल बीएस रंधावा का गुरुवार सुबह चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और पिछले महीने अस्पताल में भर्ती हुए थे। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र रहे जनरल रंधावा की नियुक्ति 1960 में सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन में हुई थी। 

विज्ञापन


एक युवा लेफ्टिनेंट के रूप में उन्होंने 1962 के चीन-भारत युद्ध में नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (एनईएफए) के तोंगफेंगला में लड़ाई लड़ी। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। बाद में उन्होंने सिख लाइट इन्फैंट्री की चौथी बटालियन की कमान संभाली। अपने कॅरियर के दौरान उन्होंने कई प्रमुख कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों को संभाला। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राइफल्स के प्रमुख के रूप में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी माहौल में बल की तैनाती, संचालन और प्रशासन की देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाई। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सेवानिवृत्ति के बाद वह चंडीगढ़ में बस गए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। दोनों बेटे अमेरिका में रह रहे हैं। बड़े बेटे ने सेना में सेवाएं दीं हैं। लेफ्टिनेंट जनरल रंधावा का अंतिम संस्कार उनके पुत्रों के आने के बाद 11 जून को चंडीगढ़ में ही किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed