{"_id":"5ede62338ebc3e90525e1b5f","slug":"former-congress-mla-naresh-sharma-from-badli-joins-inld","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादली से कांग्रेस के पूर्व विधायक नरेश शर्मा इनेलो में शामिल, बोले- आज हुई मेरी घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली से कांग्रेस के पूर्व विधायक नरेश शर्मा इनेलो में शामिल, बोले- आज हुई मेरी घर वापसी
Mon, 08 Jun 2020 09:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस विधायक इनेलो में शामिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से पूर्व विधायक नरेश शर्मा ने सोमवार को इनेलो नेता अभय चौटाला की मौजूदगी में चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में इनेलो की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें पार्टी प्रवक्ता नियुक्त कर दिया गया है। अभय ने उन्हें उचित मान-सम्मान का भरोसा दिलाया है। नरेश पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से नाराज चल रहे थे। उन्होंने बादली के विकास में भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन
नरेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके पिता और दादा चौधरी देवी लाल की नीतियों का अनुसरण करने वाले नेता थे। उनके पिता तो ताऊ देवी लाल के साथ किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। प्रदेश के हालात को देखते हुए आज घर वापसी का निर्णय लिया है। मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं जैसे आज मेरा नया जन्म हुआ है। चौटाला ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस, बसपा व जजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन
शिवसेना युवा प्रदेशाध्यक्ष नवीन दलाल ने भी अपनी आस्था इनेलो में जताई है। उनके साथ सोनीपत से गोरक्षक सेना के जिलाध्यक्ष गुरवचन व जिला उपाध्यक्ष राहुल, रोहतक जिला गोरक्षक सेना जिलाध्यक्ष जोगेंद्र समचाना व उपाध्यक्ष कपिल, झज्जर से गोरक्षक सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सहित अनेक कार्यकर्ता इनेलो में शामिल हुए।
विज्ञापन
सफीदों से जजपा को छोड़कर संजय हुड्डा जसबीर दलाल, प्रवीन मलिक, प्रदीप दलाल, प्रवीन चहल, सुमित दलाल व हरवीर सिंह सहरावत भी इनेलो में आए। उचाना हलके से सुखबीर व तरसेम अपने परिवार समेत जजपा को छोड़कर इनेलो में शामिल हुए। बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने भी सोमवार को अपने साथियों सहित अभय सिंह चौटाला से उनके निवास स्थान चंडीगढ़ में मुलाकात कर इनेलो पार्टी की नीतियों में आस्था जताई। वह अगले सप्ताह इनेलो में शामिल होंगे।
मुझे फर्जी पोस्ट डालने की आदत नहीं: अभय चौटाला
इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा सरकार 20 हजार करोड़ रुपये का राजस्व घाटा दिखाकर अतिरिक्त कर्ज का बोझ जनता पर लादने जा रही है। मुख्यमंत्री को श्वेत पत्र जारी कर लोगों को बताना चाहिए कि कोरोना महामारी में कितना पैसा आया और किस-किस मद में खर्च हुआ है। कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं, उन्हें समय पर न खाना दिया जा रहा न ही इलाज किया जा रहा है, केवल मात्र औपचारिकता ही पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरौदा उपचुनाव के नतीजे बता देंगे कि असली विपक्ष इनेलो है।