{"_id":"667d41747d5a904f2e041aa7","slug":"former-cm-dushyant-chautala-press-conference-in-chandigarh-said-support-congress-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला की प्रेसवार्ता: बोले- कांग्रेस का करेंगे समर्थन, भाजपा के साथ हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला की प्रेसवार्ता: बोले- कांग्रेस का करेंगे समर्थन, भाजपा के साथ हुआ नुकसान
Thu, 27 Jun 2024 04:12 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:12 PM IST
सार
रियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री व जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यों का ब्यौरा दिया।
विज्ञापन
dushyant chautala
- फोटो : twitter
विस्तार
चंडीगढ़ में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता व हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने आगामी लोकसभा व राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गठबंधन (भाजपा-जजपा) से हमें नुकसान हुआ है। किसान आंदोलन का जो गुस्सा है, वह जनता ने निकाला है। गेहूं के साथ घुन भी पीसता है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट कि आने वाले समय मे भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होगा। भविष्य में किसके साथ गठबंधन होगा यह अभी नहीं कह सकता।
जिला स्तरीय बैठकें आगामी पांच जुलाई से शुरू होगी। इसमें लोकसभा चुनाव की फीडबैक और विधानसभा चुनाव पर भी मंथन किया जाएगा। डॉ. अजय चौटाला प्रत्येक जिले में जाकर बैठके करेगें। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी हराओ और जिताओ ही मुद्दा रहा, लेकिन विधानसभा चुनाव के नतीजे बिल्कुल अलग होंगे। यह बात तो है कि एक दल संविधान को बचाने की बात करेगा, दूसरा दल मोदी को जीताने की बात करेंगे। लेकिन, इन दोनों दलों ने जनता को लूटने का काम किया।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में विपक्ष का सबसे बड़ा दल कांग्रेस है। विपक्षी दल का यह कहना की छोटे दल अपने नुमाइंदा राज्यसभा चुनाव में लेकर आए। अगर कांग्रेस राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार लेकर आती है तो हम कांग्रेस का समर्थन करेंगे। यदि किसी ऐसे खिलाड़ी को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार कांग्रेस बनाती है, जिसने देश और प्रदेश में नाम रोशन किया हो, तो हम कांग्रेस का समर्थन करेंगे। लेकिन, विपक्ष का यह कहना कि हमारे पास नंबर नहीं है यह सही नहीं है। आप उम्मीदवार तो मैदान में उतारो फिर देखा जाएगा।
विज्ञापन
हमारे पास 100 दिन, मजबूती से करेंगे काम
मुख्यमंत्री नायब सैनी गृह मंत्रालय संभाल रहे हैं तो अच्छे से संभाले प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था गिरती जा रही है। इससे तो अनिल विज ही अच्छे थे। नेताप्रतिपक्ष भूपेंदर हुड्डा की मैच फिक्सिंग आज की नहीं है। अगर कांग्रेस और बीजेपी की मिलीभगत न होती तो यूपी, पंजाब और हरियाणा के नतीजे यह नहीं होते। हमारे पास 100 दिन बाकी हैं, सभी कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे और मजबूती के साथ सरकार बनाने का काम करेंगे।
दोनों जेजेपी विधायकों पर की जाए कार्रवाई
राहुल गांधी को नेताप्रतिपक्ष बनने पर शुभकामनाएं, यह तो देश देखेगा कि वह नेताप्रतिपक्ष बनने पर कामयाब होंगे या नहीं। आज प्रदेश सरकार अल्पमत में है। भाजपा का सारा नंबर मिलाकर भी 43 होता है। ऐसे में राज्यपाल से गुजारिश है कि वह राष्ट्रपति शासन लगाए। आज स्पीकर से समय लेकर उनसे मिलेंगे और दोनों जेजेपी विधायकों के विरुद्ध एन्टी पार्टी एक्टिविटी के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। मैं हैरान हूं कि आजतक स्पीकर ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। एन्टी डिफेक्शन लॉ के तहत राम निवास सुरजाखेड़ा और जोगी राम सिहाग की विधायक की सदस्यता रद्द की जाए। चौधरी बीरेंदर सिंह को टिकट मिले न मिले मैं वही खड़ा हूं।