फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former cm Charanjit Channi can be given ticket from Hoshiarpur seat by congress

Punjab: राजकुमार चब्बेवाल के आप में जाने से नाराज कांग्रेस, हर हाल में होशियारपुर सीट जीतने की कोशिश

Tue, 19 Mar 2024 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 10:27 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस की रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान ने चरणजीत चन्नी को दिल्ली बुला लिया है और उन्हें होशियारपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि हाईकमान चब्बेवाल से गुस्से में है और उन्हें चुनाव में सबक सिखाने के सभी तरीकों पर विचार शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Former cm Charanjit Channi can be given ticket from Hoshiarpur seat by congress
राजकुमार चब्बेवाल। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में खलबली का माहौल है। बस्सी पठाना के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी के आप में शामिल होने के बाद चब्बेवाल से कांग्रेस के मौजूदा विधायक और विधानसभा में उपनेता राजकुमार चब्बेवाल ने भी आप का दामन थाम लिया है। चब्बेवाल का जाना पार्टी को इस कदर नागवार गुजरा है कि उन्हें चुनाव में सबक सिखाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पंजाब कांग्रेस प्रधान ने अब हर हालत में होशियारपुर सीट जीतने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके तहत पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को होशियारपुर सीट से टिकट दिया जा सकता है। हालांकि इससे पहले चन्नी को जालंधर सीट से चुनाव में उतारने की तैयारी चल रही थी। 
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस की रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान ने चरणजीत चन्नी को दिल्ली बुला लिया है और उन्हें होशियारपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि हाईकमान चब्बेवाल से गुस्से में है और उन्हें चुनाव में सबक सिखाने के सभी तरीकों पर विचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पता चला है कि हाईकमान द्वारा होशियारपुर सीट से चन्नी का नाम घोषित करने से पहले इस सीट पर सर्वेक्षण कराने का भी फैसला लिया है और चन्नी की उम्मीदवारी के लिए होशियारपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेसी पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों और पार्टी वर्करों को भी विश्वास में लिया जा रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस हाईकमान ने होशियारपुर आरक्षित सीट पर एससी-एसटी वोटों के समीकरण का भी अध्ययन शुरु कर दिया है कि चन्नी को इस सीट पर कितना फायदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed